`प्रधानमंत्री भी सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना भर हैं`

`प्रधानमंत्री भी सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना भर हैं`

`प्रधानमंत्री भी सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना भर हैं`नई दिल्ली: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना कहा जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सराहना की।

यहां एक कार्यक्रम में नायुडू ने मोदी के साथ मंच साझा किया। नायडू ने कहा कि दोषी जनप्रतिनिधियों को बचाने के लिए कांग्रेस का लाया गया अध्यादेश महज `नाटक` था।

नायडू ने कहा कि हमने दोषी जनप्रतिनिधियों पर अध्यादेश का नाटक देखा। उन्होंने अध्यादेश लाया और उसके बाद राहुल गांधी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी सोनिया गांधी के हाथों का खिलौना भर हैं।

नायडू ने मोदी और भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सराहना की। पहले वे केवल हैदराबाद के बारे में बात करते थे। अब हर कोई गुजरात में विकास की बात करते हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक समस्या के लिए कांग्रेस की भर्त्सना की। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 2, 2013, 17:13

comments powered by Disqus