Last Updated: Monday, July 2, 2012, 16:52
चेन्नई : बहरीन जा रहे एक निजी एयरलाइन के उड़ान भरने के दौरान एक बिच्छू द्वारा एक यात्री को डंक मार दिये जाने के कारण विमान को रोकना पड़ा। हवाई आड्डे के सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी के रहने वाले 35 वर्षीय विद्यासागर को काले बिच्छू ने डंक मार दिया। माना जा रहा है कि यह बिच्छू सागर के कोट पर था।
विमान को उड़ने से रोक दिया गया और यात्री को स्वास्थ्य जांच के लिए टर्मिनल पर वापस लाया गया। सूत्रों ने बताया कि उपचार के बाद, उसे यात्रा करने की अनुमति दे दी गयी लेकिन यात्री ने यात्रा पर नहीं जाने का निर्णय लिया। यात्रियों ने बिच्छू को मार दिया। उन्होंने बताया कि लगभग 30 मिनट की देरी के बाद विमान गंतव्य की ओर रवाना हुआ। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 2, 2012, 16:52