फूड बिल: कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

फूड बिल: कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

नई दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को विचार के लिए आ रहे खाद्य सुरक्षा विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने सदस्यों को सदन में मौजूद रहने और विधेयक के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया है।

लोकसभा में विधेयक पर आज चर्चा शुरू हुई, लेकिन तेलंगाना मुद्दे पर तेदेपा सदस्यों के आसन के समक्ष आ जाने से सदन की कार्यवाही में बाधा आई। विधेयक के प्रतिपादन और संसद में पेश किए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की ओर से संभवत: पहली वक्ता होंगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 14, 2013, 00:45

comments powered by Disqus