फूलपुर रैली मामले में हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेसी नेता - Zee News हिंदी

फूलपुर रैली मामले में हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेसी नेता



जी न्यूज ब्यूरो

इलाहाबाद :  यूपी के फूलपुर में राहुल गांधी की रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को कांग्रेसी नेताओं ने पिटाई कर दी थी। यह पिटाई कांग्रेसी नेताओं को अब भारी पड़ रही है। ये कांग्रेसी नेता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए  इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी दी है।

यूपी पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्रियों जितिन प्रसाद और आर पीएन  सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। बाद में इलाहाबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और विधान परिषद सदस्य नसीब पठान पर भी एफआईआर दर्ज कर ली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद हाई कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक के लिए यह याचिका जितिन प्रसाद , आरपीएन  सिंह और प्रमोद तिवारी की ओर से दाखिल की गई है।

First Published: Thursday, November 17, 2011, 23:26

comments powered by Disqus