फैसलों में विलंब से लोगों में निराशा: न्यायमूर्ति चौहान

फैसलों में विलंब से लोगों में निराशा: न्यायमूर्ति चौहान

गाजियाबाद : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डा. बी एस चौहान ने कहा है कि अदालती फैसलों में हो रहे विलंब से न्यायपालिका को लेकर समाज के लोगों में आशा निराशा में बदल रही है जो एक गंभीर मसला है।

न्यायमूर्ति चौहान ने न्यायिक अधिकारियों को नसीहत दी कि वह अपनी जिम्मेदारी दूसरो पर थोपने से बचें। उन्होंने यहां जिला अदालत परिसर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में एक मामले का फैसला 27 साल बाद आया जिससे वहां ज्यायपालिका को लेकर बहस छिड़ी हुयी है। इसके विपरीत हमारे देश में कोलकत्ता की अदालत में एक मामला पिछले 178 सालों से लंबित है और अब तक यह मामला दिवानी अदालत में ही चल रहा है।

न्यायमूर्ति चौहान ने कहा कि इसी तरह का एक और मामला आगरा की अदालत में 1923 से लंबित है। यह हमारी न्यायपालिका की कार्यशैली को दर्शाता है।

इलाहाबाद उच्च न्यायपालिका के मुख्य न्यायाधीश शिव कीर्ति सिंह ने कहा कि अपराधियों को शीघ्र दंडित नहीं किया जाएगा तो समाज सुरक्षित नहीं रह पाएगा ओर इसके लिए अदालतों का ज्यादा चलना जरुरी है। वकीलों को इसमें सहयोग करना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 9, 2013, 19:20

comments powered by Disqus