बंद के बीच असम पहुंची सोनिया गांधी

बंद के बीच असम पहुंची सोनिया गांधी

गुवाहाटी : संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी की यात्रा से कुछ घंटे पहले असम के तिनसुकिया जिले में बम विस्फोट हुआ। इसके बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया। सोनिया असम सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुईं। अधिकारियों के मुताबिक सोनिया आज शाम ही दिल्ली लौट आएंगी।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) उग्रवादियों के वार्ता विरोधी धड़े की ओर से समारोह में किसी प्रकार का व्यवधान पहुंचाने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की है। प्रतिबंधित उल्फा संगठन ने सोनिया की असम यात्रा के विरोध में राज्यभर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से करीब 500 किलोमीटर दूर तिनसुकिया जिले के फिलोबारी में शुक्रवार रात एक विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के एक नेता के घर के सामने बम लगाया गया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 26, 2012, 15:34

comments powered by Disqus