बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथ

बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथ

बयान पर गडकरी को लालू ने लिया आड़े हाथपटना : स्वामी विवेकानंद और अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम की बुद्धिमता (आईक्यू) की तुलना करने के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि गडकरी की ही बुद्धिमता की जांच करनी चाहिए कि उनकी बुद्धिमता का स्तर किससे मेल खाता है।

भाजपा अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए लालू ने कहा, स्वामी विवेकानंद की बुद्धिमता के स्तर की तुलना दाउद इब्राहिम से करने वाले गडकरी की बुद्धिमता के स्तर (आईक्यू) की जांच की जानी चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि गडकरी का आईक्यू किसके बराबर है। लालू ने परोक्ष रूप से कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद गडकरी परेशान हैं इसलिए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बारे में ऐसा बयान दिया है।

उन्होंने कहा, गडकरी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष किस गुण के आधार पर बनाया गया। इसकी भी छानबीन की जानी चाहिए। भाजपा में एक से बढकर एक लोग थे किस गुण के आधार पर गडकरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया इसकी जांच होनी चाहिए। राजद नेता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में बुद्धिमता पूर्ण भाषण देकर देश का मस्तक उंचा किया था। गडकरी को जो जब अध्यक्ष बनाया है तो भाजपा को उनके बयान को झेलना भी पड़ेगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 6, 2012, 20:53

comments powered by Disqus