`बलात्कारियों को मौत की सजा देना अंतिम समाधान नहीं है`

`बलात्कारियों को मौत की सजा देना अंतिम समाधान नहीं है`

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर धर्माधिकारी ने आज कहा कि बलात्कारियों को मौत की सजा देना अंतिम समाधान नहीं है और इस तरह के जघन्य अपराधों को रोकने के लिए लोगों को यौन अपराधों एवं हिंसा के बारे में संवेदनशील बनाना जरूरी है।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने कहा कि सामान्य तौर पर यह (बलात्कार के अभियुक्तों के लिए मौत की सजा की मांग) व्यथा में की गई है। लोग गुस्से के कारण मौत की सजा की मांग कर रहे हैं। यह तात्कालिक प्रतिक्रिया है और ऐसी प्रतिक्रिया काफी तीव्र होती है। उन्होंने कहा कि मौत की सजा अंतिम समाधान नहीं है। इसका समाधान पूरी समस्या के बारे में लोगों में अधिक जागरुकता फैलाना है। जो दिल्ली में हुआ वह मुंबई में भी हो रहा है। पूर्व न्यायाधीश ने कहा कानून के अनुसार कानून के लिए सम्मान सजा के डर से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे ताज्जुब है कि कई लोगों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि रविवार की रात को राजधानी दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्ष की पैरा-मेडिकल की छात्रा का सामूहिक बलात्कार और उस पर वीभत्स तरीके से हमला किया गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 21, 2012, 20:10

comments powered by Disqus