बलात्कारी मनोज के मोबाइल में अश्लील क्लिपिंग

बलात्कारी मनोज के मोबाइल में अश्लील क्लिपिंग

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली के गांधीनगर इलाके में पांच साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी मनोज के मोबाइल में अश्लील क्लिपिंग मिली है। इस मामले में आरोपी मनोज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।

मनोज ने पुलिस को बताया है कि गुड़िया के साथ हुई दरिंदगी में उसका दोस्त प्रदीप भी शामिल था। प्रदीप भी बिहार का ही रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई है। हालांकि पुलिस को मनोज की बातों पर यकीन नहीं है क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को गांधी नगर मार्केट बंद होने की वजह से मनोज और प्रदीप की छुट्टी थी। दोनों ने उस दिन शराब पी थी। जब दोनों अपने कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने गुडिया को वहां खेलते देखा। नशे में धुत दोनों बच्ची को उठाकर कमरे में ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। दोनों ने रेप से पहले मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग भी देखी। पुलिस ने जब मनोज के मोबाइल की जांच की तो उसमें कई अश्लील क्लिपिंग मिली।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मनोज की गुड़िया के पिता से कहासुनी तो नहीं हुई थी जिसका बदला लेने के लिए उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनोज वारदात को अंजाम देने के एक घंटे के भीतर मौके से फरार हो गया था। 22 साल के मनोज को गुरुवार सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चिकनौटा गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया था।

First Published: Sunday, April 21, 2013, 18:55

comments powered by Disqus