बलात्‍कारियों को मिले फांसी की सजा: सुषमा

बलात्‍कारियों को मिले फांसी की सजा: सुषमा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड को संसद में उठाया जाएगा। मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस विषय पर संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया।

विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। बलात्‍कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। ऐसी घटनाएं बार बार हो रही है। हम इस मुद्दे को संसद में पूरी ताकत से उठाएंगे। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस विषय में पार्टी के संसदीय दल की बैठक में यह निर्णय किया गया।

प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, हमारे कई सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है। वे इस बात से काफी उद्वेलित हैं।उन्होंने कहा कि राजग के सहयोगी दलों की महिला सांसद संसद भवन परिसर मे इस विषय पर धरना देंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का केंद्र हो गया है और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 20:56

comments powered by Disqus