Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 21:15
दमन : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शनिवार को कहा कि लद्दाख में चीनी घुसपैठ से उत्पन्न समस्या का समाधान दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ता के माध्यम से होगा।
शिंदे ने कहा कि इलाका ‘नो मेन्स लैंड’ था और दोनों देशों के बीच विवादित था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सैनिक वहां आते-जाते रहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ता से मुद्दे का समाधान किया जाएगा।’ इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे ‘स्थानीय समस्या’ करार दिया था और उम्मीद जताई थी कि मुद्दे का समाधान हो जाएगा। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 27, 2013, 21:15