Last Updated: Monday, January 23, 2012, 04:19
ज़ी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ तीनों पार्टियों पर हमला बोला है। कांग्रेस,सपा और बसपा की तुलना कसबा से करते हुए बीजेपी ने कहा है कि यह पार्टियां कसाब गठबंधन है और इस गठबंधन को सजा देने की जरूरत बताई।
भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि कसाब गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम लूट और भ्रष्टाचार है इसलिए उत्तर प्रदेश को ठीक करने के लिए इस गठबंधन को सजा देनी ही पडे़गी।
नकवी ने कहा कि सत्ता में आने पर भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति को जब्त कर लिया जाएगा। तीनों दलों ने ही भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं और राज्य को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने एनआरएचएम घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने हेल्थ मिशन को वेल्थ मिशन बना दिया।
नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्र में अपने घोटालों के समर्थन के बदले उत्तर प्रदेश में घोटालों के लिए सपा और बसपा को संरक्षण दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला इसका प्रमाण है।
First Published: Monday, January 23, 2012, 12:58