भाजपा का विकल्प नहीं टीम अन्ना : गडकरी

भाजपा का विकल्प नहीं टीम अन्ना : गडकरी

भाजपा का विकल्प नहीं टीम अन्ना : गडकरीनई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अन्ना हजारे तथा उनकी टीम के अनशन तोड़ने व राजनीतिक विकल्प प्रदान करने की पेशकश का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि टीम अन्ना उनकी पार्टी का विकल्प नहीं हो सकती।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में गडकरी ने कहा, `जो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह अन्ना हजारे या बाबा रामदेव का समर्थन करेगा। यदि अन्ना हजारे हमारा समर्थन चाहते हैं तो हम उनकी मदद करेंगे।` उन्होंने कहा कि टीम अन्ना भाजपा की विकल्प नहीं हो सकती, लेकिन यह कांग्रेस का विकल्प हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को नए समूह की ओर से कोई खतरा नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 3, 2012, 16:36

comments powered by Disqus