Last Updated: Friday, October 19, 2012, 17:42

नई दिल्ली : कांग्रेस ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएएसी) के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच साठगांठ का आरोप लगाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेल में कहा कि आईएसी एवं भाजपा की मिलीभगत है। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आरोप लगाते हैं और उसे आईएसी द्वारा प्रचारित किया जाता है। जबकि उन आरोपों का जवाब पहले दे दिया गया होता है।
उन्होंने कहा कि आईएसी भाजपा की बी टीम है। तिवारी ने आईएएसी को एक बार फिर आरोपों का कारखाना कहा और भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अंदरुनी झगड़ों से उबरकर आत्ममंथन करना चाहिए।
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद सहित संयुक्त प्रगतिशील गठबंन (संप्रग) सरकार केजरीवाल के निशाने पर है। (एजेंसी)
First Published: Friday, October 19, 2012, 17:42