भाजपा के खर्चे पर नहीं आया था अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल : भाजपा

भाजपा के खर्चे पर नहीं आया था अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल : भाजपा

भाजपा के खर्चे पर नहीं आया था अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल : भाजपानई दिल्ली : भाजपा ने आज कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित विभिन्न पार्टी नेताओं से भेंट करने वाले भारत के दौरे पर आए अमेरिकी सांसदों सहित 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का खर्चा न किसी भाजपा शासित राज्य सरकार और न ही भाजपा ने उठाया है।

भाजपा के समुद्रीय पार मामलों के प्रकोष्ठ के संयोजक विजय जौली ने इन खबरों को गलत बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा पार्टी द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने कहा कि इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने भारत आने की अपनी यात्रा, यहां होटलों में ठहरने और अपने खाने-पीने का खर्चा स्वयं उठाया है।

जौली ने कहा, ‘इस प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका सरकार, भाजपा या भारत सरकार की ओर से कोई धन नहीं दिया गया है।’ मोदी के प्रचार के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को भाजपा द्वारा प्रायोजित कहे जाने की खबरों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से ऐसा आरोप लगाया जाना अत्यंत खेदजनक है।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए जौली ने आरोप लगाया, ‘राबर्ट वाड्रा (सोनिया गांधी के दामाद) और उनके व्यक्तिगत स्टाफ का पेट्रोल का बिल भी भारत सरकार की ओर से भरा जाता है, भले वह विदेश खरीदारी करने क्यों न जाएं।’ भाजपा नेता ने मांग की कि मोदी से भेंट करने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बारे में आधारहीन और भ्रामक प्रचार तुरंत बंद होने चाहिए, क्योंकि ये देश हित में नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 30, 2013, 21:29

comments powered by Disqus