Last Updated: Monday, September 23, 2013, 19:34
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : भाजपा ने सोमवार को उम्मीद जताई कि 2014 के आम चुनावों के बाद उसके पुराने सहयोगी दल राजग में लौट आएंगे।
एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘2014 के आम चुनावों के बाद आप देखेंगे कि हमारे पुराने साथी एनडीए में लौट चुके हैं।’
इस बीच रिपोर्टों में कहा गया है कि तेदेपा के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं और इस दौरान भाजपा प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया आई है।
चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा, ‘देश को मौजूदा संकट से बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।’ नायडू ने भाजपा के साथ गठबंधन से इंकार नहीं किया।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरी प्राथमिकता कांग्रेस को हराना है।’नायडू ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिहं से मुलाकात की थी। राजनाथ के अलावा नायडू रविवार को माकपा के प्रकाश करात और जद-यू के शरद यादव से भी मिले थे।
First Published: Monday, September 23, 2013, 18:38