भाजपा ने किया निर्णायक बदलाव का आह्वान

भाजपा ने किया निर्णायक बदलाव का आह्वान

भाजपा ने किया निर्णायक बदलाव का आह्वाननई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर देश को असुरक्षा व दुख में धकेलने का आरोप लगाते हुए जनता से अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में निर्णायक फेरबदल करने का आह्वान किया।

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रविवार को स्वीकृत राजनीतिक प्रस्ताव में भाजपा ने संप्रग सरकार पर `भ्रष्टाचार` में डूबे होने और देश को असुरिक्षत तथा दुखी माहौल देने का आरोप लगाया गया। पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (संप्रग) के विस्तार की आवश्यकता पर भी बदल दिया।

प्रस्ताव में कहा गया है, "संप्रग `असुरक्षित भारत` और `पीड़ित भारत` की विरासत छोड़ रही है। देश को भाजपा के नेतृत्व में राजग द्वारा इस स्थिति से उबारने की आवश्यकता है। यह देश के जागने का वक्त है। वक्त आ गया है कि राजग को मजबूत बनाया जाए और निर्णायक बदलाव लाए जाएं, चाहे जब भी चुनाव हों।"

इसमें कहा गया है कि लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार को याद करते हैं, जिसने देश में उम्मीद, उत्साह, विकास, भागीदारी, महंगाई पर नियंत्रण और अच्छा महसूस करने का माहौल दिया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राजग शासित अधिकतर राज्यों ने रिकॉर्ड 10 प्रतिशत से अधिक विकास दर हासिल की है। युवाओं को संबोधित करते हुए इसमें कहा गया है कि भाजपा देश को सभी क्षेत्रों में संपूर्ण विकास के साथ भद्र देशों की श्रेणी में उचित स्थान दिलाएगा।

इसमें कहा गया है, "विकल्प स्पष्ट हैं- देश को कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा के नेतृत्व में राजग ही एकमात्र विकल्प है। राष्ट्रीय परिषद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वे इस उद्देश्य के लिए स्वयं को समर्पित करें।" (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 3, 2013, 15:53

comments powered by Disqus