भाजपा सांसद के ठिकानों पर छापा - Zee News हिंदी

भाजपा सांसद के ठिकानों पर छापा

 

नई दिल्ली : आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने दादर एवं नगर हवेली से भाजपा सासद नटूभाई गोमनभाई पटेल के आवासों पर शुक्रवार को छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने दिल्ली में साउथ एवेन्यू रेजीडेंसी के साथ ही सिलवासा में उनके घरों पर शुक्रवार को छापा मारा।

 

उन्होंने बताया कि सांसद पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है। पटेल अभी सिलवासा में हैं। उनसे जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि तलाशी ली गई, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसलिए यह छानबीन की गई। वह पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं और गृह मामलों पर स्थाई समिति के सदस्य हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 24, 2012, 13:35

comments powered by Disqus