Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 13:22

नई दिल्ली : गूगल ने मंगलवार को अपना डूडल भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस डूडल में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुम्बद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है। भारतीय उप महाद्वीप में पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र स्थित मुम्बई और ठाणे के बीच 21 मील लम्बे रेलमार्ग पर 16 अप्रैल, 1853 को चलाई गई थी।
नारंगी और पीले रंग से बने गूगल डूडल में भाप के इंजन वाली रेलगाड़ी दिखाई गई है, जिसका इंजन गूगल के एक `ओ` से बनाया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 16, 2013, 13:15