...भारत के नक्शे से अरुणाचल था नदारद

...भारत के नक्शे से अरुणाचल था नदारद

नई दिल्ली : सरकार ने सोमवार को माना कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार पाठ्य पुस्तकों में भारत का जो नक्शा प्रकाशित हुआ उसमें भूलवश अरुणाचल प्रदेश नदारद था।

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. शशि थरूर ने आज राज्यसभा को बताया कि पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के सचिव ने सूचित किया है कि राज्य बोर्ड द्वारा वर्ष 2013-14 के लिए तैयार की गई दसवीं कक्षा की भूगोल की पाठ्य पुस्तक में भारत के 9 नक्शे दिए गए हैं। इनमें 8 नक्शे सही मुद्रित किए गए हैं लेकिन एक नक्शे में भूलवश अरुणाचल प्रदेश नदारद हो गया है। इस नक्शे में भारत और उसके पड़ोसी देशों का ब्यौरा दिया गया था।

उन्होंने अनिल देसाई के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस गलती की सूचना मिलते ही बोर्ड ने ब्यौरे की तत्काल पुष्टि की और सुधारात्मक कार्रवाई की।

थरूर के अनुसार, भूल के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी खेद जताया था। (एजेंसी)
...............

First Published: Monday, August 5, 2013, 20:59

comments powered by Disqus