‘भारत के पास हैं 80 से 100 परमाणु आयुध’

‘भारत के पास हैं 80 से 100 परमाणु आयुध’

‘भारत के पास हैं 80 से 100 परमाणु आयुध’ वाशिंगटन : अमेरिका के दो शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत हथियार बनाने योग्य अपने सारे प्लूटोनियम को आयुधों में तब्दील नहीं कर रहा है और वर्तमान में उसके पास वायु, थल और जल आधारित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम वाहनों के लिए 80 से 100 परमाणु आयुध मौजूद हैं।

‘न्यूक्लियर इनफॉरमेशन प्रोजेक्ट’ के निदेशक हान्स क्रिसटेंसन और ‘न्यूक्लियर पॉलिसी’ के वरिष्ठ फेलो रॉबर्ट एस नोर्रिस ने ‘बुलेटिन ऑफ दी एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में यह बातें कही हैं।

इन वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा अनुमान है कि भारत ने लगभग 520 किलोग्राम हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम तैयार किया है, जो 100 से 130 परमाणु आयुधों के लिए पर्याप्त है, हालांकि इस पूरे भंडार को परमाणु आयुधों में तब्दील नहीं किया गया है।

क्रिसटेंसन और नोर्रिस ने उपलब्ध सूचना के आधार पर यह अनुमान लगाया है कि भारत के पास पास वायु, थल और जल आधारित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम वाहनों के लिए 80 से 100 परमाणु आयुध मौजूद हैं।

दोनों वैज्ञानिकों ने कहा, भारत जिन नई मिसाइलों को विकसित कर रहा है, उनके लिए उसे और परमाणु आयुधों की जरूरत होगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 24, 2012, 14:15

comments powered by Disqus