भारत बंद: एनडीए नेताओं ने दी गिरफ्तारी

भारत बंद: एनडीए नेताओं ने दी गिरफ्तारी

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली/पटना : पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। भारत बंद को कामयाब बनाने के लिए देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी भी जारी है। खबर है कि एनडीए के संयोजक और जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव को बिहार के सहरसा में गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में गिरफ्तारी दी है। शाहनवाज भागलपुर से ही भाजपा के सांसद हैं। दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी ने भी गिरफ्तारी दी। नकवी आज खुद कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर पड़े। उन्होंने अक्षरधाम पर अपनी गिरफ्तारी दी।

First Published: Thursday, May 31, 2012, 12:49

comments powered by Disqus