भारतीय सिनेमा पर झांकी ने बटोरी वाहवाही

भारतीय सिनेमा पर झांकी ने बटोरी वाहवाही

नई दिल्ली : भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरा होने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुत की गयी झांकी ने सब लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस झांकी में समय के साथ भारतीय सीनेमा में बदलती सोच और बदलाव को दिखाया गया और बताया गया कि इसने हमेशा जनता की रूचि और मानसिकता को ध्यान में रख कर फिल्में बनाई हैं।

इस झांकी में प्रेम और आशा दोनों का सजीव चित्रण किया गया था। एक भाग में प्रसिद्ध फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में दिखाए गये सरसों के खेत के जरिए प्रेम की आदर्श अवधारणा को प्रदर्शित किया गया था जबकि दूसरे भाग में दुखों के बावजूद आशा की किरण संजोए रखने के संदेश को मदर इंदिया, पाथेर पंचाली के दो प्रतीकात्मक दृश्यों के जरिए दिखाया गया था।

भारतीय गणराज्यों की परिकल्पनाओं को समेटे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सिनेमा पर इस मयूरपंखी झांकी में श्रीदेवी, नसीरूद्दीन शाह और दिवंगत अभिनेता अभिनेता राजेश खन्ना और देवानंद की तस्वीर लगी हुई थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 26, 2013, 15:26

comments powered by Disqus