Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 16:35
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: इंडोनेशिया के पश्चिमी तट पर बुधवार को 8.6 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। इसको देखते हुए भारत सरकार ने देश के तटीय प्रदेश में सुनामी का अलर्ट जारी किया था जो बाद में हटा लिया गया। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तरपूर्व भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ जगह इमारतों में दरारें पाई गई। हालांकि सुनामी का खतरा वापस ले लिया गया। लोगों में अगामी कुछ दिनों तक मौसम की भविष्यवाणी को लेकर उत्सुकता बनी रह सकती है। इसलिए यहां देश के विभिन्न भागों का मौसम अनुमान दिया गया है।
संक्षिप्त स्थितिहरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में उपरी और नीचले स्तर पर चक्रवात दबाव बना रहेगा। असम से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों तक चक्रवात का असर रहेगा। पश्चिमी अशांति उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर तक फैली रहेगी। यह पश्चिमी हिमालियन क्षेत्र में आने वाले तीन दिनों तक चक्रवाती तूफान की संभावना है।
पश्चिम तट और दक्षिण प्रायद्वीपअंडमान और निकोबार द्वीप, लक्ष्यद्वीप और दक्षिण प्रायद्वीप के उपर एक या दो स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरी सुमात्रा में 8.6 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत समेत 28 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ज्वारीय लहरों से प्रभावित हो सकता है।
तमिलनाडु और आंध्र तट के लिए सुनामी चेतावनीतमिलनाडु के तटीय इलाकों में 2 से 3 मीटर का उच्च ज्वार आ सकता है और आंध्रप्रदेश के तटीय प्रदेश भी प्रभावित हो सकते हैं।
उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारतभारत के उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है। जम्म कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के एक या दो स्थानों वर्षा या गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर धूल भरी आंधी आ सकती है।
पूर्वी भारत और सेंट्रल प्रायद्वीपउप हिमालियन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गंगा नदी के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। बिहार, उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारतपूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। भारी बारिश भी कुछ स्थानों पर होने की उम्मीद है।
First Published: Wednesday, April 11, 2012, 22:08