भ्रष्टाचार मामले में भारत का 95वां स्थान - Zee News हिंदी

भ्रष्टाचार मामले में भारत का 95वां स्थान

 

दिल्ली : भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के मामले में भारत की छवि और बिगड़ती हुई जान पड़ रही है क्योंकि इस संबंध में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल्स करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (सीपीआई) की 183 देशों की सूची में भारत फिसलकर 95 वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

भारत में भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल को लेकर चर्चा चल रही है और इसी बीच इस अंतरराष्ट्रीय निगरानी इकाई का अध्ययन बताता है कि भारत की छवि पिछले तीन साल में बिगड़ती जा रही हैं। (भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के मामले में) इस साल भारत ने 10 अंकों में केवल 3.1 अंक ही हासिल किया।

 

वर्ष 2007 में 180 देशों में भारत 72 वें स्थान पर था और उसे 10 में से 3.5 अंक मिले थे। उसे अंक भी कम मिले हैं और उसका स्थान भी नीचे चला गया है। पिछले साल वह 87 वें स्थान पर था।

 

यह संस्था इस आधार पर यह रैकिंग करती है कि किसी भी देश में कोई भी सार्वजनिक उपक्रम लोगों के बीच कितना भ्रष्ट समझा जाता है और विभिन्न विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय अध्ययन उस देश में भ्रष्टाचार के बारे में क्या राय रखते हैं। न्यजीलैंड 9.5 अंक के साथ पहले स्थान पर है। फिनलैंड और डेनमार्क क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।  (एजेंसी)

 

First Published: Thursday, December 1, 2011, 20:18

comments powered by Disqus