मछुआरा हत्या केस: इटली के दोनों आरोपी मरीन आज भारत लौटेंगे

मछुआरा हत्या केस: इटली के दोनों आरोपी मरीन आज भारत लौटेंगे

मछुआरा हत्या केस: इटली के दोनों आरोपी मरीन आज भारत लौटेंगेनई दिल्ली: केरल के तट से लगे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौ सैनिक मुकदमे की सुनवाई के लिए शुक्रवार को भारत लौटेंगे। दोनों मरींस विशेष विमान से शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे भारत पहुंचेंगे। बताया जाता है कि दोनों आरोपी इतालवी नौ सैनिक कानूनी प्रक्रिया के दौरान नई दिल्ली स्थित इटली के दूतावास में रहेंगे।

गौरतलब है कि मेसिमिलिएनो लैटोर और सैल्वाटोर जाइरोन नाम के दोनों मरीनों को इटली के चुनावों में मतदान के लिए स्वदेश जाने की अनुमति दी गयी थी लेकिन इस शर्त पर कि वे मुकदमे का सामना करने के लिए 22 मार्च तक भारत लौट जाएंगे।

मरीनों को भारत वापस नहीं भेजने के इटली के फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। इस बीच, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की थी कि इतालवी राजदूत भारत से बाहर नहीं जा सकते।

इटली के नौ सैनिकों पर आरोप है कि 15 फरवरी, 2012 में अरब सागर में भारतीय मछुआरों की नौका को समुद्री लुटेरे समझकर उन्होंने उन पर गोली चलाई थी, जिसमें दो मछुआरों की मौत हो गई थी। इस मामले में उनके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 22, 2013, 08:32

comments powered by Disqus