मधु कोडा को दी संपत्ति की घोषणा से छूट

मधु कोडा को दी संपत्ति की घोषणा से छूट

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मधु कोडा को लेाकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संपत्ति की घोषणा करने से छूट दे दी है। सदन के नियमों के तहत सदस्यों को अपनी संपत्ति रिपीट संपत्ति की घोषणा करना अनिवार्य होता है। कोडा पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोपों में जांच चल रही है।

अध्यक्ष ने कोडा के आग्रह पर यह छूट दी है लेकिन किस आधार पर यह छूट दी गयी है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस सूचना को सूचना के अधिकार कानून के तहत सार्वजनिक किया गया। सूचना यह भी मिली कि कोडा के अलावा उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद हषर्वर्धन और बिहार के बांका से निर्दलीय सांसद पुतुल कुमारी ने भी लोकसभा को अपनी संपत्तियों और देनदारियों का ब्यौरा नहीं सौंपा है।

लोकसभा सचिवालय से आरटीआई पर मिले जवाब में कहा गया कि नियमों के तहत निर्वाचित सदस्यों की परिसंपत्तियों और देनदारियों का रजिस्टर गोपनीय होता है। एक अप्रैल 2013 की स्थिति के अनुसार लोकसभा के तीन सदस्यों (हषर्वर्धन, कोडा और पुतुल) ने अपनी परिसंपत्तियों और देनदारियों का ब्यौरा लोकसभा को नहीं सौंपा है। कोडा को अध्यक्ष ने छूट दी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 12, 2013, 19:25

comments powered by Disqus