मध्यावधि चुनाव संभव: नकवी - Zee News हिंदी

मध्यावधि चुनाव संभव: नकवी

बरेली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि वर्ष 2013 में 13 राज्यों के साथ लोकसभा के मध्यावधि चुनाव भी हो सकते है।

 

नकवी ने कल रात यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उसके चार दल जो पहले राजग में रह चुके है और वे संप्रग का साथ छोड़ सकते हैं, जिससे देश में मध्यावधि चुनाव की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजग में रह चुके चार दलों को संप्रग के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा है और यह सभी दल बराबर राजग के सम्पर्क में है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी से बातचीत की शुरुआत ही कश्मीर और सीमापार आतंकवाद से होनी चाहिए, क्योंकि दोनों देशो के बीच अविश्वास इन्हों दो मुद्दो की बदौलत बढ़ रहा है।

 

नकवी ने सेना व सरकार में विवाद को इतिहास की पहली घटना बताया। उन्होंने तख्ता पलट के अंदेशे को कोरी अफवाह करार दिया। (एजेंसी)

 

First Published: Monday, April 9, 2012, 16:26

comments powered by Disqus