`मनमोहन सिंह की चुप्पी देश के लिए खतरनाक`

`मनमोहन सिंह की चुप्पी देश के लिए खतरनाक`

`मनमोहन सिंह की चुप्पी देश के लिए खतरनाक`लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी देश के लिए काफी खतरनाक है। राजधानी में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि घोटालों से घिरी केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करना शुरू कर दिया है।

कलराज ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमले से लोकतंत्र कमजोर होगा और देश में तानाशाही बढ़ेगी। मिश्र अमीनाबाद स्थित गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल में आयोजित भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन बैठक में बोल रहे थे।

मिश्र ने भारतीय डाक कर्मचारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश को एक साथ जोड़ने का काम करने वाले कर्मचारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संप्रग सरकार सरकारी संस्थाओं को अपने लाभ के लिए निजीकरण करने पर उतारू है। कर्मचारियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्र की नीतियों का प्रभावशाली तरीके से विरोध करें। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 8, 2012, 19:46

comments powered by Disqus