Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 11:29

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
मनमोहन कैबिनेट में बड़ा फेरबदल की उम्मीद होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी, जनार्दन द्विवेदी, रेणुका चौधरी और ऑस्कर फर्नांडिस मंत्री बन सकते हैं।
माना जा रहा है कि रेणुका चौधरी भी सरकार में शामिल हो सकती है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। गुलाम नबी आजाद को पेट्रोलियम मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है जो फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री है।
के रहमान खान के बारे में भी कहा जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की जगह आनंद शर्मा ले सकते हैं। कैबिनेट में यह फेरबदल कब होगा इसकी बारे में कोई पक्की सूचना नहीं है लेकिन कैबिनेट में फेरबदल तय माना जा रहा है।
राज्य मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस और के रहमान खान को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सलमान खुर्शीद से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय वापस लिया जा सकता है वे सिर्फ कानून मंत्री बने रहेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कपिल सिब्बल के पास दूर संचार मंत्रालय रहेगा जबकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय किसी और को मिल सकता है।
First Published: Thursday, September 13, 2012, 11:12