मनमोहन सिंह से रेस लगाना चाहते हैं फौजा सिंह

मनमोहन सिंह से रेस लगाना चाहते हैं फौजा सिंह

मनमोहन सिंह से रेस लगाना चाहते हैं फौजा सिंहफतेहगढ़ साहिब (पंजाब) : सौ साल से ज्यादा की उम्र के मैराथन धावक फौजा सिंह ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ दौड़ने की इच्छा व्यक्त की।

फौजा सिंह 101 वर्ष के हैं, उन्हें आज यहां स्थानीय स्कूल में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वह 80 वर्षीय प्रधानमंत्री के साथ दौड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह बहुत साधारण व्यक्ति हैं लेकिन जब क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें चाय-पान के लिए आमंत्रित किया तो उन्हें काफी गर्व हुआ।

इंग्लैंड में रहने वाले दुनिया के सबसे सीनियर मैराथन धावक ‘टर्बन टारनैडो’ के नाम से मशहूर हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 28, 2013, 17:35

comments powered by Disqus