मप्र में भी बेल्लारी जैसा घोटाला : शरद - Zee News हिंदी

मप्र में भी बेल्लारी जैसा घोटाला : शरद



ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को कहा, मध्य प्रदेश में भी बेल्लारी जैसा खनन घोटाला हो रहा है।

 

शरद यादव ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जबलपुर, कटनी, सतना, सीधी और सिंगरौली खनिज सम्पदा में बेल्लारी की तरह संपन्न है। उन्होंने कहा, इस इलाके में पर्यावरण के लिहाज से खनन की इजाजत नहीं है। फिर भी खनन माफिया अपने फायदे के लिए जंगल को उजाड़ कर अवैध खनन कर रहे हैं।
एनडीए के संयोजक ने शिवराज सिंह चौहान सरकार से इन खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

 







यादव की इस टिप्पणी से मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा विधान सभा के शीतकालीन सत्र में अवैध खनन के खिलाफ उठाए गए मुद्दे को बल मिला।

 

इससे पहले मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध खनन माफियाओं के साथ मुख्यमंत्री का भी गठजोड़ है। सिंह ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

 

एमपीसीसी मीडिया सेल पदाधिकारी मानक अग्रवाल ने भोपाल कोर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, खनन मंत्री राजेंद्र शुक्ला, पर्यावरण मंत्री जयंत माल्या, वन मंत्री सरताज सिंह, और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ आपाराधिक मामला दर्ज किया है।

First Published: Wednesday, December 7, 2011, 14:04

comments powered by Disqus