Last Updated: Monday, March 18, 2013, 08:55
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: मछुआरों की हत्या के आरोपी दोनों मरींस के भारत नहीं लौटने के मसले पर आज इटली के राजदूत सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। कोर्ट में मैनसिनी इटली सरकार का जवाब पेश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर इटली के राजदूत से जवाब-तलब कर सकती है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोनों नौसैनिकों को आम चुनाव में मतदान के लिए स्वदेश जाने की अनुमति दी गई थी। मतदान के बाद दोनों को वापस भारत लौटना था। लेकिन इटली ने दोनों को भारत भेजने से इंकार कर दिया है। इटली के फैसले से नाराज भारत, इटली के साथ अपने कूटनीति सम्बंधों की समीक्षा कर रहा है।
इटली के नौसैनिकों- मैसिमिलानो लाटोरे और सैलवाटोरे जिरोने- ने फरवरी 2012 में केरल तट से लगे अरब सागर में भारतीय मछुआरों की नौका पर गोलीबारी की थी, जिसमें दो मदुआरों की मौत हो गई थी। इटली के इन दोनों नौसैनिकों पर इसी मामले में भारत में हत्या का मुकदमा चल रहा है।
कुछ ही दिन पहले इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इटली के राजदूत,इटली सरकार और इटली मरींस को नोटिस जारी किया था जिसका जवाब उन्हें 18 मार्च तक देना है। सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति के इतालवी राजदूत के भारत छोड़ने पर रोक लगा दी थी।
First Published: Monday, March 18, 2013, 08:34