‘महिला सशक्तिकरण को और काम की जरूरत’ - Zee News हिंदी

‘महिला सशक्तिकरण को और काम की जरूरत’

 

नई दिल्ली : विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की असाधारण भूमिका की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बुधवार को कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए और काम किए जाने की जरूरत है। कल मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए जारी अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि लैंगिक असमानता, गरीबी खत्म करने के तरीकों और महिलाओं और बच्चियों के विकास एवं सशक्तिकरण के प्रतिकूल सामाजिक रीति-रिवाजों को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर महिलाएं एक अहम भूमिका निभा सकती है।

 

महिला सशक्तिकरण एक ऐसा क्षेत्र है जहां और काम किए जाने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अहमियत की बाबत राष्ट्रपति ने कहा कि यह उन आम महिलाओं की भावनाओं पर जश्न मनाने का दिन है जिन्होंने अपने परिवार, समुदाय, समाज और राष्ट्र को आकार देने में असाधारण भूमिका का निर्वाह किया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह महिलाओं के चहुंमुखी विकास का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति और बदलाव का एक सक्रिय एजेंडा अमल में लाने का जश्न मनाने का दिन है।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 7, 2012, 16:42

comments powered by Disqus