मिशन-2014 : रायबरेली में प्रियंका पर दांव लगाएगी कांग्रेस!

मिशन-2014 : रायबरेली में प्रियंका पर दांव लगाएगी कांग्रेस!

मिशन-2014 : रायबरेली में प्रियंका पर दांव लगाएगी कांग्रेस! ज़ी न्यूज़ ब्यूरो
रायबरेली : प्रियंका गांधी के मंगलवार को रायबरेली की जिला निगरानी समिति के सदस्य की जिम्मेदारी संभालने के बाद इस बात की अटकलें जोर-शोर से शुरू हो गई है कि मिशन-2014 (अगले लोकसभा चुनाव) में प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। रायबरेली से सांसद होने के नाते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी इस निगरानी समिति की अध्यक्ष हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि प्रियंका रायबरेली की कमान संभाले। क्योंकि खराब सेहत की वजह से सोनिया गांधी धीरे-धीरे चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखना चाह रही हैं। वह पार्टी में अपनी भूमिका एक सुपरवाइजर के रूप में रखना चाहती हैं। ऐसे में सोनिया के पास प्रियंका के पास कोई विकल्प नहीं बचता है।

गौरतलब है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में रायबरेली की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का सफाया हो गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने यहां पार्टी की कमान संभाली थी। प्रियंका रायबरेली संसदीय क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं जान रही हैं। प्रियंका इससे पहले भी सोनिया गांधी की तरफ से चुनाव प्रबंधन और प्रचार का काम कर चुकी हैं।

First Published: Wednesday, April 3, 2013, 09:39

comments powered by Disqus