मिशन-2014: सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

मिशन-2014: सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

मिशन-2014: सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारीलखनऊ : उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली की गद्दी पर नजर गड़ाकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने बाकी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए आज अपने 55 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का निर्णय किया है। इसमें 55 उम्मीदवारों के नाम हैं। उन्होंने बताया कि सूची में प्रमुख रूप से शामिल प्रत्याशियों में मैनपुरी से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से उनकी सांसद बहू डिम्पल यादव, लखनउ से अशोक बाजपेयी तथा बदायूं से धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं।

यादव ने बताया कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी डुमरियागंज लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मुझे लगता है कि इस सूची में कोई रद्दोबदल नहीं होगा। कुछ विशेष परिस्थितियों में बदलाव होता है लेकिन अभी तक ऐसा लगता है कि इस सूची में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यादव ने कहा कि पहले सूची जारी करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मतदाता उम्मीदवार के पास आसानी से पहुंच जाता है और प्रत्याशी बेहतर ढंग से तैयारी कर लेता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 16, 2012, 14:21

comments powered by Disqus