मिस्त्री को संघी कहने पर भड़की कांग्रेस

मिस्त्री को संघी कहने पर भड़की कांग्रेस

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा संघी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुयायी) कहे जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सपा की बातों को झूठ का पुलिंदा करार दिया।


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मारूफ खान ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट मंत्री एवं सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने हमारे प्रभारी को संघी कहा है, जो पूरी तरह से झूठ और प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाली बात है। खान ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मधुसूदन मिस्त्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। मिस्त्री वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से गुजरात में सांसद चुने गए थे। उन पर संघी होने का आरोप लगाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ती रही है, लेकिन सपा ने समय-समय पर न सिर्फ साम्प्रदायिक शक्तियों से हाथ मिलाया है, बल्कि उनके साथ मिलकर सरकार भी बनाई। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 4, 2013, 14:49

comments powered by Disqus