Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 23:59

मुंबई : केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के फेफड़े का ऑपरेशन रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में संपन्न हुआ। शिंदे की बेटी प्रणीति ने बताया कि उन्हें फेफड़े में एक समस्या थी। शिंदे शनिवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह डॉ. आर. देशपांडे और डॉ. ए. जोग की देखरेख में हैं।
कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे ने बताया, `मामूली-सा ऑपरेशन था, और इसकी तैयारी पहले से रविवार के लिए कर ली गई थी। इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।` ऑपरेशन के बाद शिंदे को तीन दिनों के लिए गहन शल्य चिकित्सा इकाई में रखा जाएगा। उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
शिंदे ने शनिवार को मुंबई में नेशल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) में एक कार्यक्रम में भी भाग लिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में भी शिरकत की थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 4, 2013, 23:59