Last Updated: Monday, March 25, 2013, 16:18

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की इस टिप्पणी से चिंतित नहीं है कि आने वाला समय मिलीजुली सरकार का है। उनकी इस टिप्पणी में कुछ भी नया नहीं है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं कहा है। कुछ क्षेत्रीय पार्टियां केवल सत्ता की राजनीति करती हैं और ऐसी टिप्पणियां हमारे लिए चिंता की बात नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को सिर्फ लोगों के कल्याण की चिंता है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने रविवार को कहा था कि एक दलीय शासन का युग चला गया, आने वाला समय मिलीजुली सरकारों का है। उसी दिन उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक समाचार चैनल से कहा था कि उनकी पार्टी संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने को तैयार है। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 25, 2013, 16:18