मृतका की मां बेहोश हुईं, अस्पताल में भर्ती

मृतका की मां बेहोश हुईं, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : दिल्ली गैंगरेप की शिकार युवती की 45 वर्षीय मां आज बेटी की मौत का गम नहीं सह पाने के कारण बेहोश हो गयीं और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

पश्चिमी दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टरों ने मां की जांच की और कहा कि अब वह ठीक हैं। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि वह सदमे में थीं इसीलिए सुबह बेटी की अंत्येष्टि होने के बाद कुछ समय के लिए बेहोश हो गयीं।

डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल लाने के बाद महिला की भलीभांति जांच की गई। हमने सीटी स्कैन और अन्य जांचें कीं। अब वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सदमे के कारण उन्होंने पिछले 10-12 दिन से ठीक से खाना भी नहीं खाया। वह काफी कमजोर हो गई हैं। फिलहाल उन्हें महिला डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 30, 2012, 20:30

comments powered by Disqus