Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 20:01

भोपाल : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा कि काफी प्रयास करने के बाद भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार उन पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाई है।
यहां प्रदेश युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार प्रदेश में चरम सीमा पर पहुंच गया है और आज कर हम ऐसी बातें सुन रहे हैं, जो पहले कभी सोच भी नहीं सकते थे।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि एक आईएएस दंपति के यहां से करीब 350 करोड रूपये की जायदाद मिलती है। आजकल बहुत छोटे छोटे कर्मचारियों के घरों से भी करोडों रूपय मिल रहे है।
उन्होंने दावा किया कि अगर कभी आयकर विभाग यहां पर किसी मंत्री के घर पर छापा मारेगा तो उसे यकीनन करोडांे की दौलत हाथ लग जायेगी। कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि अगर अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आ गई तो वह भाजपा मंत्रियांे के बारे में पूरी जांच करवायेगी।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी पहले भी थी, अभी भी है और आगे भी रहेगी, लेकिन युवक कांग्रेस के लोगों को इससे उपर उठकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वक्त युवकों को प्रोत्साहन दिया और कहा यह बात 1952 से चली आ रही है, जब देश में पहली लोकसभा के चुनाव हुए थे।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज भी जो नेता नयी दिल्ली में अच्छे पदों पर हैं, उनमें से अधिकतर ने अपना काम युवक कांग्रेस से ही शुरू किया था। इनमें वह खुद भी शामिल है, क्यांेकि वह भी युवक कांग्रेस में सक्रिय सदस्य रहे थे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 1, 2012, 20:01