मैं राष्ट्रवादी हूं, अभी भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा नहीं : वीके सिंह | VK Singh

मैं राष्ट्रवादी हूं, अभी भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा नहीं : वीके सिंह

मैं राष्ट्रवादी हूं, अभी भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा नहीं : वीके सिंहगुड़गांव: पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी तरह का करीबी संबंध होने से इंकार किया। सिंह ने कहा कि वह एक राष्ट्रवादी हैं जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि देश में एक भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

एक विशेष साक्षात्कार में वीके सिंह ने कहा, ‘यदि एक राष्ट्रवादी होना और राष्ट्र के बारे में सोचना आपको भाजपाई बना देता है तब मेरा मानना है कि लोगों को अपने दिमाग की जांच कराने की जरूरत है।’

सिंह ने कहा, ‘मेरे सभी राजनीतिक दलों के साथ अच्छे संबंध हैं। कोई भी राजनीतिक दल हो, यदि मुझे लगता है कि वह दल देश की अच्छाई के बारे में सोच रहा है तो मैं उसके साथ हो जाता हूं।’

पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, ‘मैंने अभी तक भाजपा में शामिल होने के बारे में सोचा नहीं है क्योंकि अब तक मेरा लक्ष्य लोगों में जागरूकता पैदा करने का रहा है।’

सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात की जागरूकता फैलानी है कि राजनीति में अच्छे लोगों को जाने की जरूरत है। हमें भ्रष्ट लोगों को बाहर करने और व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।’

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सिंह ने रेवाड़ी में उसके पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था, इसलिए सिंह को निशाना बनाया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 21, 2013, 20:19

comments powered by Disqus