'मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते राहुल' - Zee News हिंदी

'मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते राहुल'



चंडीगढ़ : भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक अमेरिकी पत्रिका में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच की गई तुलना को खारिज करते हुए कहा कि इन दोनों के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती और कोई भी मोदी के आसपास नहीं आता।

 

मोदी की तारीफ करते हुए सिन्हा ने कहा, उनका कद बहुत बड़ा है। उन्होंने गुजरात का विकास किया और राज्य के लिए नाम और सम्मान कायम किया। सही शब्दों में वह विकास पुरूष हैं। सिन्हा से जब यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी पत्रिका ‘टाइम’ में मोदी के उपर प्रकाशित एक लेख से संबधित सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। मोदी में वो सारे गुण हैं जो उन्हें एक बड़ा नेता बनाते हैं।

 

 

हालांकि सिन्हा ने भाजपा के बाकी नेताओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी एक बड़े नेता हैं। वह परिपक्व नेता हैं जो पार्टी का मार्गदर्शन करते हैं। पार्टी में अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी जैसे नेता भी हैं।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 18, 2012, 23:06

comments powered by Disqus