Last Updated: Monday, September 9, 2013, 08:53

कोलकाता : देश में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं के पीछे नरेंद्र मोदी के उत्थान को एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने बड़े पूंजीपतियों के एक समूह पर मोदी का समर्थन करने का आरोप लगाया।
माकपा के एक बयान में करात ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार नव-उदारवादी नीतियां अपनाते हुए जनता से विमुख हो रही है और भाजपा ऐसी स्थिति का लाभ उठा रही है। नरेंद्र मोदी को भाजपा का चेहरा बनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगे आने की कोशिश कर रहा है।
करात ने कहा कि पूंजीपतियों और रूढ़िवादियों का एक बड़ा समूह मोदी का समर्थन कर रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य भागों में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 9, 2013, 08:53