मोदी को करना पड़ेगा बड़ी चुनौती का सामना: दिग्विजय

मोदी को करना पड़ेगा बड़ी चुनौती का सामना: दिग्विजय

मोदी को करना पड़ेगा बड़ी चुनौती का सामना: दिग्विजयनई दिल्ली : गुजरात विजय के बाद नरेंद्र मोदी के भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने के दावे को मजबूती मिलने को कमतर करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री को ‘भीतर ही बड़े दुश्मन का’ सामना करना पड़ेगा और यह उनकी पार्टी तथा राजग नेताओं के लिए ‘दुविधा’ है।

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के बीच किसी तरह की तुलना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के विपरीत कांग्रेस नेता का पूरे देश में व्यापक प्रभाव है। मोदी का प्रभाव गुजरात तक सीमित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए खुद को प्रधानमंत्री पद के लिए पेश नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और अगर हमलोग जीत जाते हैं तो पार्टी का संसदीय बोर्ड प्रधानमंत्री पद के बारे में फैसला करेगा हेडलाइन्स टुडे को दिये गये साक्षात्कार में सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक विरासत है। हम लोग भारत को वैश्विक मानचित्र पर लाये हैं। हमलोग कैसे किसी से भयभीत हो सकते हैं। मोदी कांग्रेस के लिए नहीं, भाजपा और राजग नेताओं जैसे नीतीश कुमार के लिए दुविधा हैं। मोदी को भीतर ही बड़े दुश्मन से सामना करना पड़ेगा। चैनल द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने भाजपा के ‘‘नेतृत्व संकट’’ का उपहास किया और कहा कि कम से कम मोदी एक जनाधार वाले नेता हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 22, 2012, 23:36

comments powered by Disqus