`मोदी को शीर्ष निकाय में शामिल करना सही`

`मोदी को शीर्ष निकाय में शामिल करना सही`

`मोदी को शीर्ष निकाय में शामिल करना सही`औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्णय लेने वाले पार्टी के शीर्ष निकाय में शामिल करने के फैसले को सोमवार को यह कहते हुए सही ठहराया कि वह देश में ‘सबसे लोकप्रिय’ मुख्यमंत्री हैं।

राजनाथ ने मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जालना जिलों के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दो दिवसीय अपने दौरे के लिए यहां चिकलताना हवाई अड्डा पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा कि मोदी को भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है क्योंकि वह आज सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। यह पूछे जाने पर कि पार्टी अध्यक्ष के उनके पूर्ववर्ती कार्यकाल में बोर्ड में मोदी को शामिल क्यों नहीं किया गया, सिंह ने कहा कि यह जनता की राय पर आधारित था। उन्हें संसदीय बोर्ड में शामिल करने का निर्णय भी जनता की राय पर ही आधारित है।

गत वर्ष के अंत में भाजपा अध्यक्ष पद संभालने वाले राजनाथ ने कल अपनी टीम के 74 सदस्यों के नामों की घोषणा की थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 1, 2013, 22:04

comments powered by Disqus