Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 12:34
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली/पणजी: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रेस को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी के सवाल पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, आज देश को जवाब मिल जाएगा। हम कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की उपेक्षा नहीं कर सकते हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव पास किया है। राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस के चार साल के भ्रष्टाचार का जिक्र है। उन्होंने कहा, कांग्रेस शासित राज्यों में सत्ता का दूरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस देश से माफी मांगे। देश सत्ता के दो केंद्र हैं, एक मनमोहन कैबिनेट है तो दूसरा सोनिया कैबिनेट है। भाजपा से देश को उम्मीदें हैं। भाजपा ही कांग्रेस का विकल्प है। जनता यूपीए से मुक्ति चाहती है।
First Published: Sunday, June 9, 2013, 12:27