मोदी व राहुल में से कोई भी PM योग्य नहीं : अन्ना

मोदी व राहुल में से कोई भी PM योग्य नहीं : अन्ना

मोदी व राहुल में से कोई भी PM योग्य नहीं : अन्ना वाशिंगटन : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का मानना है कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से कोई भी भारत का प्रधानमंत्री बनने योग्य नहीं है। अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर आए अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री का सीधा चुनाव कराने और राजनीतिक दल आधारित व्यवस्था से छुटकारा पाने का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि इससे न केवल लोकतंत्र नष्ट हुआ है बल्कि इसने संविधान को भी ‘हड़प’ लिया है।

76 वर्षीय अन्ना हजारे ने गुरुवार शाम मैरीलैंड विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों के एक समूह से कहा, ‘भारत का संविधान राजनीतिक दलों को मान्यता नहीं देता। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी दोनों ही राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए राजनीतिक दलों का प्रतिनिधि होने के नाते हम उन्हें (प्रधानमंत्री बनने की) इजाजत नहीं देंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी निष्ठा भारतीय संविधान के प्रति है। ये राजनीतिक दल संविधान की मूल भावना के विपरीत संचालित होते हैं। भारत के लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने की जररत है। यदि देश को एक प्रधानमंत्री या एक राष्ट्रपति की आवश्यकता है तो उनका चुनाव पूरे देश में केंद्रीकृत रूप से करना चाहिए।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, August 23, 2013, 15:47

comments powered by Disqus