Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 18:43

ज़ी मीडिया ब्यूरो
श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है। आज सुबह मौसम खराब होने के चलते अमरनाथ गुफा की यात्रा तत्काल रोक लगा दी गई थी। पहलगाम और सोनमर्ग बारिश के कारण अमरनाथ जानेवाले श्रद्धालुओं को आगे नहीं बढ़ने को कहा गया था। मौसम में सुधार होने के बाद राज्य सरकार ने फिर से यात्रा शुरू करने की इजाजत दी।
बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा का रास्ता फिसलन हो गया था। ऐसे में प्रशासन कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता था। बारिश थमने के बाद रास्ता सुरक्षित होने पर ही यात्रियों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। इससे पहले अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए करीब 8 हजार लोग इस जत्थे में शामिल थे। अब दूसरा जत्था भी रवाना हो गया है।
First Published: Saturday, June 29, 2013, 18:43