युवराज बोले, कर्नाटक देश का सर्वाधिक भ्रष्ट राज्य

युवराज बोले, कर्नाटक देश का सर्वाधिक भ्रष्ट राज्य

युवराज बोले, कर्नाटक देश का सर्वाधिक भ्रष्ट राज्यहुबली : कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित कर्नाटक से अधिक देश का कोई अन्य राज्य भ्रष्ट नहीं है। पार्टी में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस के युवराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

यूथ कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब आधा राज्य सूखे का सामना कर रहा है तो भाजपा भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई में व्यस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों की योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य सरकार को पैसा देती है लेकिन यह पैसा आम जनता तक नहीं पहुंचता है।

भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता पिछड़ती जा रही है। गांधी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की प्रदेश की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ काम करने को कहा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कर्नाटक की किस्मत को बदल सकती है। राहुल का कर्नाटक के दौरे पर उस वक्त पहुंचे हैं जब पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 3, 2012, 14:05

comments powered by Disqus